पुलिस के जाते ही दबंगों ने बोला हमला, किया पथराव
फिरोजाबाद, जून 25 -- जसराना। थाना जसराना के एक गांव में अपने खेत में अवैध रूप से भरी जा रही नींव की शिकायत करना किसान को भारी पड़ा। पुलिस के आने पर दबंगों ने नींव भराई का काम बंद कर दिया, लेकिन इसके बाद में दुस्साहस दिखाते हुए पीड़ित के परिवार पर हमला बोल दिया तथा जमकर पथराव भी किया। इससे गांव में भगदड़ मच गई। थाना जसराना के नगला सामंती निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि बुधवार को गांव का ही महेंद्र अवैध रूप से नींव भर रहा था। शाम छह बजे करीब धर्मेंद्र ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- पुलिस के जाते ही दबंगों ने बोला हमला, किया पथराव पुलिस के आते ही नींव भरने वाले भाग गए तथा रात 11 बजे आकर फिर से नींव भरने का काम शुरू कर दिया। धर्मेंद्र ने यह देखकर फिर से पुलिस को फोन किया तो पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए।आरोप है कि जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.