पुलिस के जवान ने एक युवक को बचाई जान
कोडरमा, जून 6 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शनिवार की सुबह कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चाराडीह के समीप एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। जिसकी पहचान सूरज कुमार साव उम्र 20 वर्ष पिता प्रकाश साव चाराडीह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर अपने रूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा था। जिसके बाद इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद कोडरमा से पैंथर सुजीत कुमार पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर गया जिसके बाद देखा कि युवक लटक रहा है। जिसके बाद आनन- फानन जल्दी से रस्सी से काटकर उसे तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया। यह भी पढ़ें- बलहपुर पुनर्वास गांव में युवक ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या जहां इलाज चल रहा है व उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.