फतेहपुर, मार्च 28 -- जाफरगंज,संवाददाता। कौशांबी में शुक्रवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे की खबर लेकर जाफरगंज थाना पुलिस जैसे ही कुरौली गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। जिन घरों से लोग पिकअप में गए थे। उनके परिजन हादसे की खबर सुन बेहाल हो गए। घर में मौजूद महिलाएं चीख पड़ी तो पुरुष कौशांबी के लिये रवाना हो गए। घर से परिजन फोन करने लगे, कुछ के फोन उठे तो कुछ में सिर्फ घंटी जाती रही। देर रात तक पूरा करौली गांव चीख पुकारों से गूंजता रहा। जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरौली मजरे धौरहरा गांव निवासी पंचायत विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामकिशोर निषाद के बड़े बेटे राजन के तीन वर्षीय पुत्र शुभम का प्रयागराज संगम तट पर शुक्रवार को मुंडन का कार्यक्रम था। खुद का पिकअप है, जिसे राजन चलाता है। गुरुवार रात करीब दस बजे परिवार और नाते रिश्तेदारों के साथ राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.