रायबरेली, अप्रैल 5 -- सरेनी,संवाददाता। सरेनी थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई ना किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रविवार दोपहर करीब दो बजे परिजनों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने छात्र के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क दुर्घटना में हुई छात्र की मौत के बाद पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई में लीपापोती की जा रही है। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ के समझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। थाना क्षेत्र के मदा खेड़ा मजरे दूलापुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार का 12 वर्षीय बेटा हिमांशु कक्षा आठ का छात्र था। बीते शनिवार को क्षेत्र के गोविंदपुर गन्ना कांटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.