गिरडीह, नवम्बर 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जमुआ के धरचांची में जमीन कब्जा को लेकर हुए उपद्रव मामले में शामिल बदमाश पुलिस के कड़े तेवर के कारण भागे-भागे फिर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से रोज रात में पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। उपद्रव में जिस बुग्गू-केजीएफ गिरोह का नाम आया है उस गिरोह के सदस्य अपने-अपने घरों से फरार हो गये हैं। गिरोह के जिन लोगों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया गया है उनकी तलाश में पुलिस हर संभावित ठिकानों पर पहुंच रही है। चिन्हित किये गये बदमाशों के घरों पर भी पुलिस रोज रात में पहुंच रही है। उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। जहां भी गिरोह के बदमाशों का लॉकेशन मिल रहा है वहां पुलिस की टीम छापामारी के लिए पहुंच जा रही है। छापामारी का दायरा गिरिडीह शहर से निकलकर अब दूसरे शहरों एवं राज्यों तक पहुंच गया है। पुलिस की टीम धनबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.