रामगढ़, अप्रैल 7 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।पतरातू क्षेत्र में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक गतिविधियों के बीच पुलिस की सख्ती से अपराधियों में खलबली मच गई है। इसी कड़ी में सोमवार तड़के भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित दोमुहान मंदिर प्रांगण में मुठभेड़ के दौरान राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य सन्नी सिंह घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में पतरातू स्थित एमजीसीपीएल कंपनी के कैंप में रंगदारी की मांग को लेकर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया था। इसके तहत गठित एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। इधर मुठभेड़ से महज एक दिन पहले 5 अप्रैल को पुलिस ने इस गिरोह के सात गुर्गों को गिरफ्तार किया था। इनमें रिवरसाईड निवासी अमन अंसारी को छोड़ कर बाकि सभी छह आरोपी तुषार सिंह, मिथुन कुमार, कुण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.