बदायूं, जून 26 -- शहर में ओवरब्रिज की मरम्मत कार्य के चलते ओवरब्रिज को बंद कर दिया गया है। मरम्मत कार्य के चलते शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। रूट डायवर्जन लागू होने की वजह से शहर के अंदर लोगों को जाम से राहत मिल रही है, मगर यातायात पुलिस की लापरवाही के चलते शहर के बाहर दो हाईवे को जोड़ने वाला पटेल चौक अब जाम से जूझ गया। जाम भी कुछ मिनट का नहीं बल्कि घंटों तक लगा। जाम में दोनों हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे, लेकिन जाम खुलवाने के नाम पर यातायात पुलिस की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। हैरत की बात है कि पटेल चौक पर जाम लगने की सूचना के बाद भी वहां यातायात पुलिस का कोई भी कारिंदा मौजूद नहीं था।

मरम्मत कार्य से प्रभावित यातायात चार दिन पहले ओवरब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते ओवरब्रिज पर वा...