लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- बिजुआ, संवाददाता। भीरा थाना क्षेत्र के नोसर जोगी गांव में रामसेवक हत्याकांड में तीन दिन तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस के समझाने पर रविवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अन्तिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। नौसर में हुई रामसेवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। इसके बाद मौके की नजाकत को देखते हुए मैलानी एसओ बृजेश मौर्या और भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे उसी दिन से गांव में डेरा जमाए रहे। लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। आखिरकार रविवार पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन दिए जाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.