पुलिस के आने से पहले वीडियो बनाकर लाइन से शव हटाएंगे रेलकर्मी
जमशेदपुर, जुलाई 12 -- चक्रधरपुर रेल मंडल की लाइन पर शव होने के कारण अब ट्रेनें ज्यादा देर खड़ी नहीं रहेंगी। रेलकर्मी भी शव को लाइन से हटा कर ट्रेनों का आवागमन सामान्य कर सकेंगे। रेल कर्मचारियों को शव हटाने का वीडियो बनाना होगा, ताकि पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए इंक्वेस्ट बनाने एवं शव की पंचनामा कर अन्य रिपोर्ट तैयार करने में दिक्कत न हो। चक्रधरपुर मंडल के जमशेदपुर, सरायकेला व राउरकेला के पुलिस अधिकारियों के अलावा मंडल अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। वर्तमान में लाइन पर शव होने से ट्रेन को घटनास्थल के पास पुलिस कार्रवाई के इंतजार में रुकना पड़ता है। रेलवे प्रावधान के अनुसार, ट्रेन शव को कुचलकर आगे नहीं बढ़ सकती है। शव के कारण एक ट्रेन खड़ी होने से लाइन पर आ रही अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होता है। इससे पूरे रेल नेटवर्क पर असर पड़ने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.