दरभंगा, फरवरी 13 -- बिरौल। नशेबाजों पर नकेल कसने के लिए बुधवार की रात पुनि सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सुपौल बाजार सहित विभिन्न चौक- चौराहों पर छापेमारी की। इस दौरान नशे की हालत में लोगों को हिरासत में लिया गया। सुपौल बाजार अफजला खेवा टोल निवासी साजन सहनी, विकास सहनी, राधे सहनी एवं नवदोल गांव से नवीन झा को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया। इसमें से पहली बार नशा सेवन करने पर पकड़े जाने वाले सुपौल बाजार अफजला खेवा टोल निवासी साजन सहनी, विकास सहनी एवं राधे सहनी को परिजनों की उपस्थिति में पीआर बांड बनाकर नशा नहीं करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। जबकि नवदोल गांव के नवीन झा पर गांव के ही महेंद्र मुखिया के साथ मारपीट करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी ह...