चतरा, नवम्बर 14 -- चतरा, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक चतरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस केन्द्र स्थित सभा कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में लंबित गंभीर मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करने पर विशेष जोर दिया गया।गोष्ठी में लूट, डकैती, हत्या, लैंगिक अपराध, पोक्सो, एससी/एसटी तथा एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में जांच तेज की जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्त में लाया जाए।बैठक में लंबित वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, जेल से रिहा हुए कैदियों के सत्यापन, उग्रवादी एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा डोसियर, सीसीए तथा पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र भेजने का निर्देश दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.