सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर सोमवार को पुलिस केंद्र में सेफ्टी फायर एवं सेफ्टी ड्रिल का अभ्यास किया गया। एसपी ने बताया कि गर्मी के मौसम में आये दिन आग लगने की सूचना प्राप्त होती है। ऐसी परिस्थिति में फायर सेफ्टी विभाग कुछ परिस्थितियों में तुरंत नहीं पहुंच पाती है, ऐसी परिस्थिति में त्वरित रिस्पोंस हेतु आमजन और पुलिस के उत्तरदायित्व को लेकर यह फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया है। सेफ्टी ड्रिल कार्यक्रम के दौरान अग्निशामन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा आग पर नियंत्रण पाने की विधियों का व्यावहारिक डेमो प्रस्तुत किया गया तथा विस्तार से इसकी जानकारी दी गई। आग लगने की संभावित परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग तथा आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की वि...