हाजीपुर, फरवरी 18 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा मंगलवार को पुलिस केंद्र में नवनिर्मित सभाकक्ष,प्रशिक्षण कक्ष शौर्य भवन का उद्घाटन किया गया। उक्त सभाकक्ष का निर्माण बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसआर के सौजन्य से कराया गया है। यह भवन पुलिस केंद्र में विभिन्न आधिकारिक बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय आयोजनों का संचालन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं स्थानीय शाखा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक साइबर कार्यक्रम में मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.