दरभंगा, जनवरी 2 -- लहेरियासराय। पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में शुक्रवार को परेड का आयोजन किया गया। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के लिए योग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। रैतिक परेड का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस, अनुशासन, और एकरूपता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को दौड़ और ड्रिल के माध्यम से फिट रखा जाता है। इस दौरान वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन की भी जांच की गई। टोलीवार ड्रिल कराई गई ताकि एकरूपता बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.