उरई, मई 15 -- जालौन। संवाददाता पत्नी को बच्चा न होने से पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत महिला ने कोतवाली में की थी। पुलिस की सूझबूझ से मामला सुलझ गया और दोनों ने एक नई शुरुआत करने का फैसला किया है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा निवासी जूली देवी ने कोतवाली पहुंचकर पति यदुनंदन के खिलाफ शिकायत की थी। वंदना का आरोप था कि उसकी शादी को पांच वर्ष हो चुके हैं और अभी उसके बच्चा नहीं हुआ है। इसी को लेकर पति आए दिन उसे उलाहना देते हैं और शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़ित करते हैं। जिसके चलते उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है। मामले की गंभीरता लेते हुए मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एसएसआई संजय कुमार यति और महिला आरक्षी सरिता कुमारी ने सक्रियता दिखाई। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। परिवार के अन्य जिम्मेदार सदस्यों की मौजूदगी में दोनों को ...