रामपुर, मार्च 10 -- रामपुर। हनी ट्रैप गैंग का जाल रामपुर से लेकर उत्तराखंड तक फैला हुआ है। इस गैंग के खिलाफ रामपुर जिले के तीन थानों में केस तक दर्ज है, मगर पुलिस अभी तक इस गैंग के सरगना तक नहीं पहुंच पाई है। इसे पुलिस की लापरवाही कहें या वजह कोई और लेकिन, सरगना की गिरफ्तारी न होने से रामपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं। गंज थाना क्षेत्र के घेर जिया उन नबी खां निवासी फैजान रजा उर्फ ईशान शहर कोतवाली क्षेत्र में डिस्पोजल बेचने की दुकान चलाता है। 29 जुलाई 2024 को उसके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले ने काम के सिलसिले में उसे मुरादाबाद बुलाया था। वह बुलाए गए पते पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फकीरपुरा मुरादाबाद पहुंचा, वहां पहले से ही कुछ लोग मौजूद थे। सभी ने तमंचे के बल पर उसके कपड़े उतारवाए और वहां मौजूद एक युवती के साथ उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.