चम्पावत, मार्च 27 -- चम्पावत में पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड हुई। एसपी रेखा यादव ने परेड की सलामी ली। दौरान वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों का विशेष सत्र भी हुआ। एसपी ने रिक्रूट्स को अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को कहा। उन्होंने बुनियादी प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...