बरेली, मार्च 9 -- सुभाषनगर पुलिस की सतर्कता के चलते एक महिला की जान बच गई। समय रहते मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश देकर कई असलहे बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। सुभाषनगर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को दीक्षित वाली गली मढ़ीनाथ की महिला ने यूपी 112 को सूचना दी कि पति नरेंद्र कुमार गंगवार उसकी हत्या की फिराक में है। वह अवैध असलहे लेकर घर में आया है। सूचना मिलते ही पीआरवी के साथ ही सुभाषनगर पुलिस ने नरेंद्र के घर दबिश देकर एक छुरी समेत दबोच लिया। नरेंद्र की पत्नी ने बताया कि उसने घर में अन्य असलहे भी छिपाकर रखे हैं। इस पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो वहां से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बांका और एक अन्य छुरी भी बरामद हुई। सभी असलहों को सील करके पुलिस ने मौके पर ही वीडियोग्राफी कराई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट...