मुरादाबाद, दिसम्बर 20 -- हाईवे पर अतिक्रमण रोकने के लिए पुलिस ने सुबह से ही सख्ती बनाए रखी, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस के डंडे के चलते कई फेरी वाले वहां से खिसक लिए लेकिन पुलिस के मौके से हटते ही हाईवे किनारे फिर बाजार सज गया जिससे शाम तक जाम लगा रहा। शरीफ नगर सुरजन नगर हाईवे शनि बाजार को मुस्लिम इंटर कॉलेज छात्रावास के निकट शिफ्ट किया गया था लेकिन धीरे-धीरे यह वापस इसलिए हाईवे पर लौटना शुरू हो गया है। पिछले शनिवार को भीषण जाम झेलने के बाद प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने जाम नहीं लगने की बात कही थी। शनिवार को पुलिस ने सुबह से ही शनि बाजार स्थल पर पहुंचकर सख्ती शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी के चलते हाईवे किनारे दुकानें लगाने वाले व्यापारी सामान उठाकर भाग गए लेकिन पुलिस के वापस जाते ही फेरी लगाने वालों ने फिर हाईवे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.