महाराजगंज, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बिछड़े हुए लोगों को अपनों से मिलाने की मुहिम में जिले की पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले में पिछले दो वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुमशुदगी के मामलों में पुलिस का रिकवरी रेट बेहद शानदार रहा है। दर्ज सूचनाओं में से 91 फीसदी लोग सुरक्षित अपने घर लौट चुके हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों की खुशियां फिर से लौट आई हैं। हाईकोर्ट की सक्रियता के बीच जब जिले के पुलिस रिकॉर्ड खंगाले गए, तो एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई। पिछले दो वर्षों में कुल 1906 लोगों के लापता होने की सूचना दर्ज की गई थी। पुलिस की तत्परता, मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग व अंतर-जनपदीय समन्वय का ही परिणाम है कि इनमें से अधिकांश मामलों का सफल निस्तारण हो चुका है। पुलिस के अनुसार कई मामलों में लोग स्वयं घर लौट आए, जबकि बड़ी संख्या ...