वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी। दशाश्वमेध पुलिस की सक्रियता से हैदराबाद की महिला की जान शुक्रवार को बच गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के सीयूजी नंबर पर हैदराबाद की महिला का फोन आया। उसने बताया कि 32 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से परेशान है। घर से बिना बताए चली गई है। बेटी ने दशाश्वमेध स्थित एक दुकानदार के नंबर से मैसेज किया कि वह आत्महत्या करने जा रही है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने दशाश्वमेध चौकी प्रभारी दशाश्वमेध अनुज मणि तिवारी को जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने सीसीटीवी कैमरा और आसपास के लोगों से पूछताछ कर करीब पौन घंटे में महिला को ढूंढ़ लिया। उसने उच्च रक्तचाप की कई गोलियां खा ली थीं। उसे मंडलीय अस्पताल भेजवाया। वहां उपचार के बाद वह ठीक हुई। इस बीच विमान से पहुंचे परिजनों को उसे सौंप दिया। पति से तलाक के बाद से वह तनावग्रस्त है।

हिंदी हिन्दुस्त...