पुलिस की सक्रियता से नबालिग युवती सकुशल बरामद
सिमडेगा, सितम्बर 26 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से लापता 13 वर्षीय दो बच्ची को बरियातू, राँची से सकुशल बरामद कर लिया गया है। कोलेबिरा थाना क्षेत्र निवासी एक आवेदिका द्वारा एएचटीयू थाना में अपनी 13 वर्षीय लापता पुत्री की खोजबीन हेतु एक लिखित आवेदन दी गई। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन किए जाने के उपरांत भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पा रहा था। आवेदन के आलोक में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु किया। एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम के द्वारा बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं दुसरी लड़की को बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार देखरेख एवं संरक्षण में रखा गया है। यह भी पढ़ें- 14 साल बाद परिवार से मिली बेटी, परिजन मान चुके थे मृत -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.