महाराजगंज, अप्रैल 28 -- ठूठीबारी। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला एसआई खुशबू व कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी ने मुखबिर से सूचना पर ठूठीबारी-नौतनवा रोड स्थित राजाबारी क्षेत्र में घेराबंदी कर युवती को बरामद किया। बरामदगी के बाद युवती को थाने लाया गया, जहां से उसके परिजनों को सूचित किया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित देख परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि युवती की बरामदगी के बाद अब आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.