पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुईं चोरी गईं दो भैंसें
एटा, मई 11 -- गांव अकबरपुर कोट में किसान की दो भैंस चोरी हो गई। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई थाना अलीगंज पुलिस और ग्रामीणों ने मिकर चोरी भैंसों को कुछ ही घंटों के भीतर बरामद कर ली और पशुपालक को सौंप दी है। कोतवाली अलीगंज के गांव अकबरपुर कोट निवासी रामेश्वर दयाल ने बताया कि सोमवार सुबह मक्का के खेत में पानी लगाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान पशु चोर घर के बाहर बंधी दो भैंस को खोलकर ले गए। खेत से वापस लौटने पर उन्होंने पशुओं को गायब देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत परिवार के सदस्यों और आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव के लोगों ने अलग-अलग दिशाओं में भैंसों की तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन करने के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित किसान ने थाना अलीगंज पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.