पुलिस की वर्दी पहनने का सपना रह गया अधूरा, भर्ती परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी
कार्यालय संवाददाता, अगस्त 4 -- UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनने का सपना संजोए एक छात्रा ने लगातार मिली असफलताओं के बाद जिंदगी से हार मान ली। मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में किराये के कमरे में उसने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। युवती के खुदकुशी की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि हाल ही में घोषित यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल होने से वह मानसिक दबाव में थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। मृतका की पहचान फलावदा थाना क्षेत्र के गगसोना गांव की रहने वाली रजनी के रूप में हुई है। वह पिछले एक साल से अधिक समय से पीएल शर्मा तिलक रोड स्थित एक मकान में किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.