वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 31 -- गोरखपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां व्यस्ततम इलाके घंटाघर में शुक्रवार को दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी में आए युवक ने चेकिंग के बहाने 9.50 लाख रुपये की टप्पेबाजी कर दी। आभूषण व्यापारी के कर्मचारी से जालसाज ने पुलिसिया धौंस दिखाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया और जीएसटी का पेपर लाने के बाद पैसा ले जाने को कहा। व्यापारी के साथ जब तक कर्मचारी पहुंचा जालसाज फरार हो गया था। राजघाट थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से जालसाज की तलाश शुरू कर दी है। पीपीगंज निवासी व्यापारी बलिराम जायसवाल की घंटाघर में 'आरसी आर्नामेंट' नाम से आभूषणों की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब सवा 11 बजे उनका कर्मचारी संजय पाल 9.50 लाख रुपये लेकर गीता प्रेस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था। वह मुंबई क्लॉथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.