पुलिस की लापरवाही! ACP ऑफिस से थाने भेजी गई चार्जशीट 8 साल से गायब, पीड़ित ने मांगा 25 लाख का मुआवजा
आलोक शर्मा, जून 14 -- UP News: यूपी के कानपुर में इसे लापरवाही नहीं तो और क्या कहेंगे। एसीपी कार्यालय और महाराजपुर थाने के बीच से एक चार्जशीट गायब हो गई। आठ साल से गायब चार्जशीट को रिकंस्ट्रक्ट (पुनर्गठन) करने के बजाय पुलिस उसे तलाशने में लगी है। पीड़ित पुलिस और कोर्ट दोनों से आरटीआई में जवाब मांग चुका है। कोर्ट ने तो नियमों का हवाला देकर जानकारी देने से इनकार कर दिया लेकिन मामला तब और हास्यास्पद हो गया जब पुलिस ने आरटीआई में जवाब दिया कि चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। महाराजपुर थाने में साल 2016 को मुकेश माहेश्वरी ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एसआई शीलेंद्र यादव फिर एक-एक कर सात एसआई ने विवेचना की। विवेचना पूरी होने के बाद अनुमति के लिए चार्जशीट एसीपी कार्यालय भेजी गई। वहां से 22 जनवरी 2018 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.