प्रयागराज, फरवरी 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (मेयोहाल) के छात्रावास में वॉलीबाल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध हालात में मौत के मामले की एकबार फिर पुलिस ने गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की रडार में छात्रावास के सभी खिलाड़ी व अन्य स्टाफ शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस एकबार फिर नए सिर से सभी से गहन पूछताछ करेगी। कर्नलगंज पुलिस ने पांच दिन बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, अब तक विसरा रिपोर्ट नहीं आने से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। गाजीपुर जिले के सौरी गांव थाना सादियाबाद निवासी किसान अवनी राय का बेटा 17 वर्षीय प्रत्यूष राय की दस फरवरी की सुबह छात्रावास के कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ की वजह मौत की आशंका व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.