जौनपुर, मार्च 9 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कुशहां गांव निवासी मारपीट में घायल राजीव उर्फ राजू की मौत के बाद रविवार को पुलिस की मौजूदगी में पिलकिछा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक राजीव कृष्णापुर गांव निवासी सुनील दूबे का वाहन चलाता था। 21 फरवरी को पैसे के लेन-देन में सुनील तथा उसके साथी गुड्डू मिश्र ने उसे मारपीट दिया था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गयी। सुबह शव घर पहुंचने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने, आरोपित की गिरफ्तारी करने तथा 20 लाख की आर्थिक सहायता की मांग कर शव पुलिस को देने से इंकार कर दिया था। अंततः आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में पिलकिछा घाट पर अंतिम संस्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.