हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस-मुरसान: रविवार दोहपर को कार से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत हो जाने पर बड़ी मुश्किल से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मासूम बच्चे का शव किला मढैया पहुंचा तो कोहराम मच गया। सुरक्षा की दृष्टि से काफी संख्या में पुलिस फोर्स वहां मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में गमगीन माहौल अंतिम संस्कार किया गया। रूप सिंह के ढाई वर्षीय पुत्र यश को तेज रफ्तार कार ने रविवार दोपहर उस समय रौंद दिया था,जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे की दर्दनाक मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिला अस्पताल से शव को ले जाकर परिजनों व ग्रामीणों ने थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद भी जाम पुलिस के लाख समझाने के बाद भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.