शाहजहांपुर, मई 8 -- कलान। परौर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव के प्रेमी युगल का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में किया गया।दोनों का अलग-अलग स्थानों पर अंतिम संस्कार किया गया है।किसी भी अनहोनी को लेकर पुलिस सजग रही।घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है।लोग दबी जुबान से तमाम तरह की चर्चा कर रहे।बुधवार को सुबह गांव के बाहर युवती और उसके प्रेमी का शव पेड़ से लटका मिला था।दोनों के शव एक ही रस्सी के फंदे से लटक रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।देर शाम को दोनों के शव गांव पहुंचे।नन्ही उर्फ संध्या का परोर के पास रामगंगा नदी में अंतिम संस्कार किया गया।वहीं युवक सोवेन्द्र का गांव में निजी खेत में अंतिम संस्कार किया गया है।सुरक्षा के लिए पुलिस गांव में तैनात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.