पुलिस की मौजूदगी में सिंचाई विभाग की भूमि से हटाया अतिक्रमण
रुडकी, जून 6 -- कलियर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में विभाग की भूमि से अवैध कब्जे हटवाए। साथ ही दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी। शनिवार को यूपी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम एवं पुलिस फोर्स ने कलियर पहुंचकर दोनों गंगनहरों के बीच वाली पटरी, पीर गेब अली शाह क्षेत्र, कांवड़ पटरी धनौरी रोड, रुड़की रोड और हज हाउस के सामने समेत अन्य स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके कहा कि यदि दोबारा यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह भी पढ़ें- पुलिस की मौजूदगी में सिंचाई विभाग की भूमि से हटाया अतिक्रमण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.