पुलिस की मौजूदगी में सरकारी भूमि से हटाया अवैध कब्जा
बागपत, जून 20 -- पिलाना। ग्राम पंचायत पिलाना में खाद के गड्ढों के लिए आरक्षित सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त करा दिया। नायब तहसीलदार वंशिका ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे को हटवाया। गांव की सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा चल रहा था। ग्रामीण लगातार विभिन्न स्तरों पर इसकी शिकायत कर रहे थे। मामला लंबे समय तक लंबित रहा और कार्रवाई नहीं हो सकी थी। शिकायतों के बाद राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध कब्जा हटवाकर भूमि को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही। यह भी पढ़ें- पुलिस की मौजूदगी में सरकारी भूमि से हटाया अवैध कब्जा भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने पर ग्रामीणों ने संतोष जताते हुए तहसील प्रशासन एवं नायब तहसीलदार वंशिका का आभार व्यक्त किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.