पुलिस की मौजूदगी में मृतका के शव का हुआ अंतिम संस्कार
महाराजगंज, जून 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पैकौली कला निवासिनी एक प्रसूता की निचलौल के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद मौत हो गई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उसके परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया। मृतका के शव का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में किया गया।बीजापार की रहने वाली तेरहा खातून की बेटी उजाला खातून की शादी पैकौली कला गांव में हुई थी। उसे रविवार शाम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन निचलौल कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। परिजनों के अनुसार रात करीब नौ बजे उजाला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। अस्पताल संचालक सोमवार की भोर में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उजाला की मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.