उरई, मई 13 -- जालौन। संवाददाता वादा करके फिर शादी से इंकार करने पर पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में युवक व युवती समझाने के बाद शादी करने को राजी हो गए। पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली स्थित रक्षिकेश्वर मंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराई गई।रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर निवासी विनोद कुमार के बड़े बेटे की सुसराल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में है। भाई की ससुराल में उनके छोटे बेटे उपेंद्र कुमार का आना जाना था। इसी दौरान उपेंद्र की बात मोहल्ले में ही रहने वाली उपासना से होने लगी। बातचीत के बाद दोनों में प्रेम हो गया। करीब तीन सालों तक दोनों के बीच प्रेम संबंध चले। यह भी पढ़ें- प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे इस दौरान उपेंद्र ने उपसना से शादी का भी वादा किया। लेकिन हाल ही में वह शादी से इंकार करने लगा। जब उपासना के परिजनों को इसकी जा...