रुडकी, मार्च 28 -- कलियर। सिलेंडर नहीं मिलने के कारण मची अफरा-तफरी के बीच शनिवार को बेडपुर चौक पर पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया गया। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिली। घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को पिछले कई दिनों से घंटों लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा था। भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति अनियंत्रित हो रही थी और कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ रहा था। शुक्रवार को कलियर क्षेत्र में प्रशासन की टीम ने गलत तरीके से सिलेंडरों का इस्तेमाल करने वालों पर कार्यवाही की थी। कार्यवाही के बाद शनिवार को स्थिति में सुधार दिखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.