पुलिस की मौजूदगी में तीन घरों और मंदिर में चोरी, दहशत
बदायूं, जून 23 -- बदायूं/फैजगंज बेहटा। गांव में एक ही रात तीन घरों और एक मंदिर में चोरों ने सेंधमारी कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद चोर वारदात करते रहे। चोरी की जानकारी मिलते ही सीओ बिसौली भी मौके पर पहुंचे।
घटना का विवरण फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव गंगोली का मामला है। यहां सोमवार रात बेखौफ चोरों ने एक के बाद एक चार स्थानों को निशाना बनाया। सबसे पहले चोरों ने ग्राम समाज देवता मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। रात करीब एक बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध लोगों को देखकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके कुछ देर बाद पुलिस गांव पहुंच गई। इसके बाद भी चोरों ने पूर्व प्रधान विनोद पुत्र बहादुर के घर की दीवार काटकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.