मुरादाबाद, जनवरी 22 -- पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर में हुए हॉरर किलिंग के शिकार प्रेमी युगल का गुरुवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान दिल्ली रोड गागन नदी किनारे श्मशान घाट पर काजल की अंतेष्टी हुई। उधर गांव के कब्रिस्तान में अरमान का शव दफन किया गया। दोनों जगह मृतकों के परिवार वाले और रिश्तेदार मौजूद रहे। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी जवान गश्त भी करते दिखाई दिए। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव उमरी सब्जीपुर निवासी हनीफ के बेटे अरमान(27) का गांव के ही गनपत की बेटी काजल (20) के साथ बीते करीब दो साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था। पहले दोनों का चोरी छिपे मिलना जुलना था, लेकिन कुछ समय बाद ही परिवार वालों को इनके प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। समझाने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.