गढ़वा, अप्रैल 4 -- चिनिया। थाना क्षेत्र के बिलैतीखैर गांव में अमानुल्लाह अंसारी वगैरह व भोला ठाकुर के बीच विवादित जमीन पर लगे अरहर फसल को न्यायालय के आदेश पर शनिवार को राजस्व कर्मचारी सह मजिस्ट्रेट विनय कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अमित कुमार की उपस्थिति में कटवाकर जब्त किया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी विनय कुमार ने कहा अनुमंडल कार्यालय में चल रहे विवाद में अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार फसल को कटवाकर जब्त करने की कार्रवाई की गई। फसल को कटवा कर स्थानीय चौकीदार को जिम्मानामा दिया गया। मौके पर दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे। उस दौरान किसी तरह का विवाद न हो उसके लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...