पुलिस की बढ़ी सक्रियता, सड़क हादसे में आई गिरावट
पूर्णिया, सितम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ट्रैफिक नियम का अनुपालन करवाने में पुलिस की बढ़ी सक्रियता की तस्वीर जिले में घटित सड़क हादसे के मामलों में स्पष्ट दिखने लगी है। जहां कभी एक महीने में सड़क हादसे से तीन दर्जन के करीब जाने जाती थ, वहां इन आंकड़ों में जबरदस्त गिरावट आई है। पिछले दो महीने में मौत के गिरते आंकड़ों ने खुद अपना रिकार्ड तोड़ा है। इस साल जुलाई महीने में जहां 14 लोगों की जान हादसे का शिकार हुई, वहीं अगस्त में यह आंकड़ा गिरकर 11 हो गया। जबकि पिछले साल जुलाई महीने में 23 तथा अगस्त महीने में 26 जानों को सड़क हादसों ने लील लिया था। इसके पीछे खास वजह यह रही कि पिछले दो महीनों में शहर में ट्रैफिक के बेहतर प्रबंधन के साथ शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में नियमों को तोड़ वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती रही। तभी तो जिले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.