पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 168 किलो विस्फोटक पटाखे बरामद - एक आरोपी गिरफ्तार
शामली, फरवरी 17 -- थाना भवन नगर कीअशरफ कॉलोनी में मुखबिर की पुख्ता सूचना पर थाना भवन पुलिस ने शनिवार की रात्रि को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से तैयार किए जा रहे विस्फोटक पटाखों का भारी जखीरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक रणपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ अशरफ कॉलोनी में छापेमारी कर 10 प्लास्टिक कट्टों में पैक अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद किए। बरामद सामग्री का कुल वजन 168 किलोग्राम बताया गया। चार कट्टों का वजन क्रमशः 14 किलो 400 ग्राम, 18 किलो 820 ग्राम, 16 किलो 400 ग्राम, 14 किलो 500 ग्राम निकला। मौके से हसन पुत्र सिराज निवासी अशरफ कॉलोनी को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान हसन ने बताया कि आसिफ पुत्र जहीर इस सामान का मालिक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.