पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा लदा ट्रक जब्त
गुमला, मई 10 -- कामडारा, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के रनिया थाना पुलिस ने रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची-सिमडेगा मुख्य सड़क मार्ग पर गुमला-खूंटी सीमा क्षेत्र पर स्थित भालूटोली गांव के समीप भारी मात्रा में अवैध डोडा लदे एक ट्रक को जब्त किया। ट्रक से 69 बोरे में भरा 1388 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ है। इसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ आठ लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार के नेतृत्व में पुलिस ने अहले सुबह करीब तीन बजे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस को देखते ही ट्रक चालक और उसमें सवार अन्य तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रक में नीचे डोडा छिपाकर रखा गया था,जबकि ऊपर मवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.