जौनपुर, मार्च 20 -- जौनपुर, संवाददाता। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सकापुर गांव में स्थित एक रिहायशी छप्पर में आग लगने के कारण बुधवार की रात में एक युवक झुलस गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता ने एक अन्य युवक पर जलाकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कहीं ज्वलनशील पदार्थ का साक्ष्य न मिलने का दावा किया गया। हालांकि पुलिस अन्य कुल तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है। सकापुर गांव निवासी 22 वर्षीय शिवमूर्ति गौड़ पुत्र रामजीत गौड़ भोजन करके छप्पर में सोने चला गया। आधी रात को अचानक उस छप्पर में आग लग गई। जब तक युवक कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक वह बचकर निकलता तब तक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर हुआ, लेकिन बाद में मौत ह...