पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के संकेत
हरदोई, जुलाई 4 -- अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र में पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में मिली 16 वर्षीय हाईस्कूल छात्रा के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के संकेत मिले हैं। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है। शुक्रवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के पेड़ के नीचे छात्रा अचेत अवस्था में मिली थी। गंभीर हालत में उसे पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से ट्रॉमा सेंटर और बाद में लखनऊ के अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। छात्रा के पिता की तहरीर पर अज्ञात पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उस युवक की भी तलाश कर रही है, जिससे छात्रा के संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि अब तक की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.