बदायूं, अगस्त 31 -- बदायूं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को बदायूं के अटसेना गांव पहुंचकर मृतक राजेश के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंनें परिवार को हर संभव मदद दिलाने और मामले में उचित न्याय न मिलने तक परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राजेश की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। इस मामले में थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि 28 अगस्त को पुलिस हिरासत में राजेश कोरी की मौत हो गई थी। इसके बाद हवालात के सामने का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राजेश जमीन पर बेसुध पड़ा था और एक सिपाही उसे झाकझोर रहा था। यह भी पढ़ें- 4.17 मिनट के फुटेज ने दातागंज पुलिस को कठघरे में खड़ा किया वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर राजेश के परिवार को न्यया दि...