बहराइच, अप्रैल 24 -- नानपारा। बलहा निवासी बलजीत गौतम गुरुवार को सुबह 10 बजे के बाद अपने जीजा के साथ कोतवाली नानपारा इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने गए थे। बलजीत ने बताया कि वे पेट्रोल पंप पर किनारे खड़े थे। इसी दौरान एक सिपाही ने अभद्रता करते हुए किनारे हटने को कहा। इस वे हट गए। अपशब्द कहे जाने का कारण पूछा तो वे आग बबूला हो गए और वे जबरन कोतवाली पकड़ लाए। पीड़ित व उसके मां का आरोप है कि थाने के पीछे कमरे में ले जाकर बेल्ट व जूता से काफी मारा पीटा और चालान कर दिया। शाम को घर पहुंचने पर हालत बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पम्प पर अभद्रता के बाद मुकदमा दर्ज होने से किसान नराज बेहोशी की हालत में परिवारीजन एंबुलेंस से सीएचसी नानपारा लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...