प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की सरेआम गोली मारकर हत्या के एक सप्ताह बाद भी अतीक गैंग का शूटर रहा आसिफ दुर्रानी और उसके भाई राशिद दुर्रानी का सुराग नहीं मिल सका। पुलिस अब तक दो अज्ञात शूटरों की पहचान तक नहीं कर सकी है। इधर, आसिफ दुर्रानी के जल्द ही कोर्ट में सरेंडर करने की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो कुछ अधिवक्ताओं से संपर्क भी किया गया है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। ऐनुद्दीनपुर में आठ मार्च की शाम प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की गोली मारकर हत्या की गई थी। बाइक सवार चार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- अतीत हुआ अतीक, पर आज भी खत्म नहीं हुई नाम की दहशत मृतक के बेटे आमिर की तहरीर पर पुलिस ने आसिफ दुर्रानी और उसके भाई राशिद दुर्रानी के अलावा अज्ञात शूटरों के खिलाफ ...