मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा, नगर, सिकंदरपुर और अहियापुर थानों के बॉर्डर इलाके में बसे शहर के चंदवारा घाट, छींट भगवतीपुर, सर सैयद कॉलोनी, फैज कॉलोनी और लकड़ीढाई मोहल्ले में अपराधी बेलगाम हैं। बूढ़ी गंडक नदी के किनारे स्थित इन मोहल्लों का ज्यादातर इलाका अहियापुर थाने के अधीन आता है। कोई घटना होने पर अहियापुर थाने की पुलिस को इस इलाके में पहुंचने में दो से तीन घंटे लग जाते हैं। पुलिस को सिकंदरपुर व नगर थाना के क्षेत्र को पार कर यहां पहुंचना पड़ता है। इसी इलाके से सटे मिठनपुरा थाने का भी क्षेत्र है। घटनास्थल तक आने के लिए अहियापुर थाने की पुलिस को अखाड़ाघाट पुल से बालूघाट बांध होकर लकड़ीढाई और चंदवारा घाट पहुंचाना पड़ता है। इसके बाद नगर थाना क्षेत्र के जेल रोड को पार कर सर सैयद कॉलोनी, फैज कॉलोनी और छींट भगवतीपुर पहुंचना पड़त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.