सिमडेगा, अप्रैल 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस की सराहनीय पहल से तीन वर्षो से लापता मानसिक रूप से कमजोर युवक को परिजनों से मिलाया। उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पूर्व टी टांगर क्षेत्र की निवासी सिबरिया किरकेट्टा गुड़गुड़टोली अपने इकलौते भाई भालेन केरकेट्टा के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया गया था कि भालेन केरकेट्टा मानसिक रूप से कमजोर थे और सीआइपी रांची से इलाज कराकर घर लौटने के दौरान रास्ते में कहीं भटक गए थे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। हाल ही में पुनः खोजबीन के क्रम में सिमडेगा पुलिस द्वारा आस-पास के जिलों के विभिन्न आश्रय गृहों से संपर्क स्थापित किया गया। इसी क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि भालेन केरकेट्टा नामक गुमशुदा व्यक्ति पुरूलिया स्थित अपना घर आश्रम में रह रहा है। सिमडेगा पुलिस के सक्र...