देवरिया, मई 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। सात वर्षों तक लिव इन रिलेशन में रहे और दो बच्चे भी पैदा हो गए। कुछ दिन पहले युवक के परिजनों उसे साथ रखने से इन्कार कर दिया। पीड़िता अपने बच्चों के साथ महिला थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने पहल की और फिर दोनों शादी करने को राजी हो गए। न्यायालय में शादी करने के बाद सर्टिफिकेट लेकर गुरुवार को महिला थाने पहुंचे, जहां महिला थानाध्यक्ष ने दोनों को मिठाई खिलाया और फिर पति-पत्नी एक-दूसरे को माला पहनाकर घर चले गए। शादी के बाद दोनों के बच्चों के चेहरे पर भी मुस्कान दिखी।रामपुर यह भी पढ़ें- थाना परिसर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी मामले की होगी जांच: एसपी कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक अपनी ही गांव की एक युवती के साथ सूरत में सात वर्षों से रह रहा था। शादी ...